Getting the transcript
Reading the captions from YouTube. A video nobody has opened here before takes 10 to 30 seconds; this page fills in on its own.
Getting the transcript
Reading the captions from YouTube. A video nobody has opened here before takes 10 to 30 seconds; this page fills in on its own.

Dr.Robin Sharma · @DrRobinSharma
Words
834
Runtime
4:49
Speaking pace
173wpm
Reading time
3min
173 words per minute, between the 160 25th percentile and the 181 median of 349 measured videos. That distribution comes from the 349-video hook study.
Opening (first 30 seconds)
सुबह उठो तो थकान, रात को सोने जाओ तो थकान। काम करने का तो मन ही नहीं करता। बस सारे दिन पड़े रहो। पर यह थकान है कि जाने का नाम ही नहीं लेती। जानते हो क्यों? क्योंकि यह थकान नहीं है बल्कि हो सकता है आपको इन पांच में से कोई एक दिक्कत हो जो इस लो एनर्जी का कारण है। तो, इस लो एनर्जी के टॉप फाइव रीजन और उनके सिंपल नेचुरल फिक्स भी जान लीजिए। सबसे पहला है विटामिन डी की कमी। कमाल की
87 words, the words spoken in the first 30 seconds at 173 words per minute.
Free, no signup. See how the first 30 seconds hold attention, with rewrites.
Sentence shape
| Measure | This transcript |
|---|---|
| Sentences | 3 |
| Average words per sentence | 278.0 |
| Longest sentence | 780 words |
| Questions asked | 1 |
| Sentences containing a number | 1 |
What this transcript is
Every word below is the caption track YouTube publishes for this video, pulled from the video itself and reproduced unchanged. It is not Prepublish's writing, not a summary, and not a re-transcription: it is the video's own published captions. Hindi captions, generated automatically by YouTube, in the video’s original language. Source: the video on YouTube. A channel that would rather this page did not exist can ask for its removal through the contact page, and it is removed.
No Script X-ray for this video: YouTube shows a Most replayed graph only once a video has enough views.
सुबह उठो तो थकान, रात को सोने जाओ तो थकान। काम करने का तो मन ही नहीं करता। बस सारे दिन पड़े रहो। पर यह थकान है कि जाने का नाम ही नहीं लेती। जानते हो क्यों? क्योंकि यह थकान नहीं है बल्कि हो सकता है आपको इन पांच में से कोई एक दिक्कत हो जो इस लो एनर्जी का कारण है। तो, इस लो एनर्जी के टॉप फाइव रीजन और उनके सिंपल नेचुरल फिक्स भी जान लीजिए। सबसे पहला है विटामिन डी की कमी। कमाल की विडंबना है कि हमारे देश में साल के 12 महीने धूप रहती है। फिर भी ज्यादातर लोगों में इसकी कमी है। वजह धूप में जाएंगे तो काले पड़ जाएंगे। फ्री की दवा बता रहा हूं। रोजाना सुबह 10 से 15 मिनट की कोमल धूप ले लिया कीजिए। इससे आपके रंग पर भी फर्क नहीं पड़ेगा और विटामिन डी का लेवल भी मेंटेन रहेगा। दूसरा कारण विटामिन बी12 की कमी। हम जैसे शुद्ध शाकाहारी लोगों के लिए यह सबसे ज्यादा परेशान कर देने वाली बात है। भारत में शाकाहारी लोगों में लगभग 10 में से सात में इसकी कमी पाई जाती है। और सबसे खतरनाक बात इसके चलते केवल थकान नहीं होती बल्कि इसकी कमी आपके दिमाग और आपके नसों पर वार करती है। याददाश्त कमजोर होना प्रारंभ हो जाता है। चिड़चिड़ापन रहता है। हाथ पैरों में झनझनाहट रहती है। तो ऐसे में दूध, पनीर, छाछ इनका नियमित प्रयोग कीजिए। शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 का सबसे भरोसेमंद स्रोत यही है। हालांकि कुछ लोग मोरिंगा या फिर फर्मेंटेड फूड खाने की सलाह जरूर देते हैं विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए। पर मैंने अपने पेशेंट्स में इनका केवल नाम मात्र का ही लाभ देखा है। यह बात मैं आपको क्लियर बता दूं। और हां विटामिन डी और विटामिन बी12 को लेकर एक और खास बात मुझे आपसे करनी है जो लगभग हर इन्फ्लुएंसरर आपसे छुपा रहा है। तो उसके बारे में मैं आपको वीडियो के लास्ट में बताऊंगा उसे बिल्कुल मिस मत करना। तो चलिए तीसरा कारण जान लेते हैं और तीसरा कारण है खून की कमी। भारत में हर दूसरी महिला के शरीर में खून की कमी मिलती है। खून कम तो अंगों तक ऑक्सीजन भी कम पहुंचेगी। पोषण भी कम पहुंचेगा। दिन भर थकान रहेगी। रागी, राजगीरा, तिल, हलीम के बीज, चुकंदर, अनार वहीं गुड़ के साथ आप भुने हुए चने आपकी आयरन की कमी को बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं। तो हर समय रोटियों के पीछे भागना बंद करके इन चीजों को खाना प्रारंभ कीजिए। और एक और कमाल की बात आपको बताता हूं। जरा सा नींबू और आंवला इसके साथ में प्रयोग कीजिए। आयरन का अब्सॉर्प्शन कई गुना ज्यादा बेहतर तरीके से होता हुआ दिखाई देगा। चौथा कारण हाइपोथायरॉइडिज्म यानी थायराइड ग्रंथि का सुस्त पड़ना। जो दिक्कत सिर्फ पहले महिलाओं की ही मानी जाती थी वो आज पुरुषों को भी अपना शिकार बना रही है। जब आपका थायराइड ग्लैंड स्लो होगा तो आपका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाएगा। जिसका नतीजा थकान साथ ही साथ वजन बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा। ब्रेन फोग रहना प्रारंभ हो जाएगा। रात को सोते वक्त गले पर कैस्टर ऑयल की हल्के हाथों से मसाज किया कीजिए और रात भर पानी में भिगोया हुआ साबुत धनिया आप सुबह खाली पेट लेना प्रारंभ कीजिए और हां प्राणायाम करना प्रारंभ कीजिए। मैंने अपने बहुत सारे पेशेंट्स में इसके लगातार प्रयोग से बहुत अच्छे लाभ प्राप्त होते हुए देखे हैं। हालांकि अगर कोई आपकी पहले से अंग्रेजी दवा चल रही है तो उसको तुरंत बंद नहीं करना है। उसके साथ में ही इसका प्रयोग आप प्रारंभ कीजिए। और पांचवा है नींद। ध्यान रखें अगर नींद आपकी 6 घंटे से कम है तो भी थकान रहेगी और अगर 8 घंटे से ज्यादा है तो भी थकान रहेगी। तो 121 घंटे सोकर आप अपनी थकान पूरी नहीं कर सकते बल्कि वह आपको और भी ज्यादा थका देगा। तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले थोड़ा गुनगुना दूध लेना प्रारंभ कीजिए। तनाव अगर बना रहता है तो अश्वगंधा ब्राह्मी जैसी चीजों का प्रयोग कीजिए। पैरों के तलवों पर तिल के तेल की मालिश किया कीजिए। यह आपकी नींद की क्वालिटी को निखार देगा और हां ज्यादा नींद आती है तो थोड़ा सा सिलाजीत रेगुलर लेना प्रारंभ करो। अब [नाक से की जाने वाली आवाज़] वो जरूरी बात जिसका मैंने आपसे शुरू में वायदा किया था। इंटरनेट पर विटामिन डी और बी12 के लिए जितने भी आपको घरेलू रेमेडी बताई जाती है उनसे आपका विटामिन डी या बी12 लेवल सिर्फ मेंटेन रह सकता है। यानी लेवल आपका ठीक है तो वह ठीक बना रहेगा। पर अगर आप में पहले से उसकी डेफिशिएंसी है, लेवल बहुत ज्यादा नीचे गिर चुका है, तो केवल खाने से वह कभी पूरा हो ही नहीं सकता है। ऐसी स्थिति में आपको सप्लीमेंट्स का सहारा लेना ही पड़ेगा। और यही फर्क होता है खुद को हेल्थ इन्फ्लुएंसरर या फिर हेल्थ कोच कहने वालों में और डॉक्टर्स में। यह डॉ. रोबिन का वायदा है। नुस्खा आपको सच्चा मिलेगा पर कोई झूठी तसल्ली नहीं मिलेगी। याद रखिएगा यह
The words are the caption track's own and nothing is reworded or re-transcribed. Paragraph breaks are placed between sentences so the text reads as prose.
Free tools for your own script. No signup, no login.
Paste your draft and see where viewers are likely to drop off, with a rewrite for each weak line.
Paste the first 30 seconds of your own draft for a hook score and rewrites.
Check your draft against YouTube's advertiser-friendly guidelines before you record it.
Read this channel's public videos and transcripts, and download a writing brief for it.